प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज। हर साल आयोजित होने वाली तीन दिवसीय मंडलीय फल, शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी को अधिक आकर्षक और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की गार्डेन एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में यह सहमति बनी। इस प्रदर्शनी का विस्तार शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों तक किया जाएगा। इसके तहत चयनित स्थानों को विभिन्न प्रकार के आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा, जिससे पूरा शहर एक जीवंत पुष्पोत्सव के रूप में दिखाई देगा। मंडलायुक्त ने कहा कि यह आयोजन केवल एक स्थान तक सीमित न रहकर, पूरे शहर का उत्सव बनना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इससे जुड़ सकें। फरवरी और मार्च का समय उद्यानिकी के लिए अत्यंत अनुकूल होता है। इस अवधि में अनेक रंग-बिरंगे फूल पूर्ण सौंदर्य के साथ खिलते हैं। प्रयागराज में इस मौसम में गुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.