मधुबनी, अप्रैल 13 -- राम शरण साह मधुबनी। डीएम आनंद शर्मा ने जिलावासियों से जनगणना के स्व-गणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। सोमवार को डीएम ने जिलेवासी से कहा कि भारत की जनगणना के तहत निर्धारित अवधि 17 अप्रैल से 01 मई 2026 के बीच स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें। राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाएं। जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है। इससे सरकार को जनसंख्या, शिक्षा, रोजगार, आवास एवं अन्य सामाजिक-आर्थिक स्थिति की जानकारी मिलती है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में सहायक होते हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्व-गणना के लिए किसी प्रकार के दस्तावेज आधार, पासपोर्ट, रेंट एग्रीमेंट आदि दिखाने की आवश्यकता नहीं है। यह भी पढ़ें- ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.