देवघर, फरवरी 21 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिलेवासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार शनिवार को अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर जिला स्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, आपूर्ति विभाग, विभिन्न अंचल व शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। मौके पर अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.