आरा, अप्रैल 16 -- -स्वयं घर बैठे ही लोग कर दर्ज कर सकते हैं अपनी जानकारी -आम लोगों के बीच जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश जारी आरा, हमारे संवाददाता। जिले भर में आज शुक्रवार 17 अप्रैल से एक मई तक स्व जनगणना अभियान चलेगा। स्वयं घर बैठे ही लोग अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आम लोगों के बीच जनजागरूकता अभियान चलाने की बात डीएम तनय सुल्तानिया ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जूम मीटिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए कही। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। डीएम की ओर से सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्व गणना को सफल बनाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। यह भी पढ़ें- बिहार में कल से शुरू हो रहा जनगणना का पहला चरण, इस पोर्टल पर जाकर खुद दें 33 सवालों के जवाब इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वार...