संभल, मार्च 24 -- जनपद की तीनों तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। संभल में 30 , गुन्नौर में 25 और चन्दौसी में 68 लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। सदर तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 30 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से केवल दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष 28 मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 21, पुलिस की 3, विकास की 1, खाद्य एवं रसद विभाग की 2 तथा अन्य तीन शिकायतें शामिल रहीं। वहीं गुन्नौर तहसील में एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 25 फरियादी पहुंचे। यहां भी दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि बाकी मामलों को संबंधित अधिकारियों ...