संभल, फरवरी 26 -- जनपद में रंग एकादशी और होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलेभर में कुल 1212 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसके अलावा करीब 60 जुलूस निकाले जाने की अनुमति दी गई है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। जिले को छह जोन व पंद्रह सेक्टरों में बांटा है। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी और आरआरएफ को जिले में तैनात किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि रंग एकादशी व होली के पर जिलेभर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से तैयार है। संवेदनशील और अति-संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के इंतजाम कड़...