मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- जनपदभर में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। होली पर्व पर बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी आदि की खूब बिक्री हुई। जनपदभर मे होली पर 25 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। होली पर्व पर लोगों ने कैमिकल वाले रंगों से परहेज करते हुए प्राकृतिक रंग की अधिक बिक्री की। लोगों ने अपने साथ-साथ दूसरों की त्वचा आदि का भी विशेष ख्याल रखते हुए प्राकृतिक रंगों की खरीदारी की। जनपदभर में होली पर्व के लिए लोगों ने कैमिकल वाले रंगों से दूरी बनाते हुए हर्बल रंगों की खूब खरीदारी की। होली पर्व पर शहर में अनेक स्थानों पर रंग-गुलाल, पिचकारी आदि की दुकानें व फड़ आदि लगाए गए थे, जिन पर खूब बिक्री हुई। शहर में रंग-गुलाल का थोक कारोबार करने वाले कारोबारी सचिन अग्रवाल व नई मंडी स्थित कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी के गौरव कुमार का कहना है कि इस बार ...