जिलेभर में लगेंगे योग प्रशिक्षण शिविर
फरीदाबाद, मई 21 -- नूंह, सरसमल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जिला नूंह के खेल स्टेडियमों और खेल नर्सरियों में पांच दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम खेल विभाग हरियाणा और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में 2 मई से 30 मई तक चरणबद्ध तरीके से चल रहे हैं। कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी भूपण कुमार ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य खिलाड़ियों और आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि सभी खेल परिसरों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। लोगों से अपने नजदीकी केंद्रों पर पहुंचकर योग प्रशिक्षण में भाग लेने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.