बांका, जनवरी 6 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार गिरते तापमान और ठंडी तेज हवाओं के कारण जिलेभर में सर्द का माहौल बना हुआ है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोग मजबूरी में ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ठंड बढ़ने का सीधा असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। जिले के सदर अस्पताल सहित विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और गले में दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चिकित्सकों के अनुसार इस मौसम में ख़ासकर बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। हालांकि मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। साथ ही विभाग के द्वारा मरीजों को सतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.