जिलेभर में बादलों की चादर पसरने से मौसम हुआ सुहाना
बांका, अप्रैल 28 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में पिछले दो दिनों से मौसम ने करवट ली है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।सोमवार को आसमान में बादलों की चादर पसरने से वातावरण सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जबकि सुबह से ही हल्की ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रही। साथ ही करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलने के कारण मौसम और भी सुखद बन गया। यह भी पढ़ें- मुंगेर में मौसम का मिजाज बदला: अगले 24 घंटों में बूंदाबांदी के आसार, हालांकि दोपहर बाद बादलों के बीच से सूर्यदेव ने भी दर्शन दिए, जिससे हल्की उमस महसूस की गई, लेकिन सुबह और शाम का मौसम काफी आरामदायक बना रहा। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.