जिलेभर में पेट्रोल 96 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा, आम लोगों पर बढ़ा आर्थिक बोझ
बांका, मई 20 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। लगातार बढ़ते ईंधन के दामों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को जिले में पेट्रोल 96 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 110 रुपये 92 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया, वहीं डीजल की कीमत में 95 पैसे की बढ़ोतरी के बाद यह 96 रुपये 87 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। बीते चार दिनों में पेट्रोल की कीमतों में कुल 4 रुपये 89 पैसे तथा डीजल में 4 रुपये 65 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल - डीजल के रेट बढ़ने से ग्राहकों पर फिर बढ़ा बोझमहंगाई का प्रभाव वहीं डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही इस वृद्धि का सीधा असर आम नागरिकों की जेब पर पड़ रहा है। खासकर मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यवसायी और रोजाना वाहन चलाकर रोजगार करने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.