संभल, मार्च 7 -- जिलेभर में होली पर्व सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न होने पर शुक्रवार को जनपद में पुलिस की होली का आयोजन हुआ। एसपी के नेतृत्व में बहजोई में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली का लुत्फ उठाया। उससे पहले एसपी आवास से पुलिसकर्मी डीजे की धुन पर डांस करते हुए पुलिस लाईन पहुंचे। जुलूस में शामिल तमाम पुलिसकर्मी अर्द्धनग्न थे। न केवल एसपी बल्कि पुलिसकर्मियों ने भी फिल्मी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए और जमीन पर पुशअप भी लगाए। यही नहीं पानी भरे गड्ढे में डूबकर एसपी के साथ पुलिसकर्मियों ने आनंद उठाया। संभल पुलिस की होली और एसपी का डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तमाम लोगों ने एसपी व पुलिसकर्मियों के डांस की वीडियो को शेयर किया है, जिस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। जिलेभर में शुक्रवार को पुलिस ने जमकर होली खेली। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.