जिलेभर में नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के चरणों के श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
चंदौली, मार्च 21 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना हुई। सुबह से देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में मत्था टेका और विधि विधान से पूजन-अचर्न कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। सुरक्षा को लेकर सभी प्रमुख मंदिरों पर पुलिस भी तैनात रही। वहीं घरों में नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का पाठ कर पूजा अर्चन की। इस दौरान देवी मंदिरों में काफी भीड़ रही।जिलेभर के देवी मंदिरों में शनिवार की सुबह मंदिर का पट खुलते ही भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। सुबह से ही दर्शन करने वालों की भीड़ रही। पीडीडीयू नगर सहित जिले के सभी देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मॉ ब्रह्मचारिणी का विधि विधान से पूजा पाठ किया गया। इस दौरान ब्रह्ममुहूर्त में ही देवी मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.