जिलेभर में धूमधाम से मना करम पर्व, पूजा-अर्चना के बाद करम डालियों का हुआ विसर्जन
लातेहार, सितम्बर 23 -- लातेहार, हिटी। जिलेभर में प्रकृति पूजा का पर्व करम मंगलवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। विभिन्न प्रखंडों के गांवों में करम डाली स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान रातभर करम गीतों और मांदर की थाप पर लोग झूमते रहे। बुधवार को नजदीकी जलाशयों में करम डाली का विसर्जन किया गया। लातेहार पुलिस लाइन परिसर में भी करम पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एसपी कुमार गौरव और एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता शामिल हुए। एसपी ने कहा कि करम प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: करम पर्व पर मांदर की थाप पर रातभर थिरके हजारों लोग एसडीपीओ ने कहा कि करम पर्व आदिवासी समाज की समृद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.