औरैया, अप्रैल 14 -- औरैया, संवाददाता। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को जिलेभर में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का अनोखा संगम देखने को मिला। अजीतमल, फफूंद, बिधूना, कुदरकोट और रुरुगंज समेत विभिन्न कस्बों और गांवों में शोभायात्राएं, रैलियां और माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किए गए। हर जगह "जय भीम" के नारों से वातावरण गूंजता रहा और लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अजीतमल क्षेत्र में सराय अमिलिया से निकली भव्य शोभायात्रा अजीतमल-बाबरपुर तक पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। सजे-धजे रथों पर विराजमान बच्चों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, वहीं युवाओं ने डीजे की धुन पर उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। यह भी पढ़ें- संगठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.