अमरोहा, मार्च 26 -- अमरोहा। जिलेभर में गुरुवार को दुर्गाष्टमी पर्व धूमधाम संग मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। घरों में कन्या पूजन कर हलवा-पूरी, खीर-छोले का प्रसाद खिलाते हुए उपहार दिए। कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। परिवार व समाज में सुख, शांति संग समृद्धि की कामना की। वहीं शहर के खंडेलवाल मंदिर, श्रीबाबा गंगा नाथ मंदिर, वासुदेव तीर्थ स्थल, कामनाथ महादेव मंदिर, दुर्गा मंदिर, चामुंडा मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की दिनभर भीड़ रही। माता की आरती कर सदा आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की गई। अष्टमी की पूजा करने वाले श्रद्धालुओं ने नवरात्र का व्रत खोल कर प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...