हाथरस, अप्रैल 15 -- भारतीय संविधान के निर्मता व भारत रत्न बाबा साहब डा. बी आर आंबेडकर की मंगलवार को जिलेभर में 135 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर से लेकर जिले के कस्बा व देहातों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर जगह जगह प्रभात फेरी निकाली गई,जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। आंबेडकर पार्कों में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया और केक काटा और मिठाई वितरित की गई। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों व अधिकारियों ने बाबा साहब के छविचित्र पर माल्र्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रभात फेरी का नेतृत्वा अम्बेडकर शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार व संरक्षक गिर्राज सिंह फ़ौजी, पंकज प्रेमाकर व समाज के प्रबुद्धजनों ने किया, प्रभातफेरी की शुरुआत बौद्ध भिक्षु व अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह द्...