पीलीभीत, मार्च 31 -- पीलीभीत। सरकार ने पेट्रोल पंपों पर केरोसिन की बिक्री करने के लिए अधिसूचना जारी की है। ये आदेश पूर्ति विभाग को प्राप्त ही गया गया। आने वाले दिनों में पम्प चयन की कार्यवाही की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद जनपद समेत सूबे भर के प्रत्येक जनपद में दो-दो कोको पंप पर केरोसिन आयल बिक्री की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार पंपों का चयन जल्द करेगी। उसके बाद पंपों पर केरोसिन आयल की बिक्री शुरू होगी। आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक पंप पर 5000 लीटर बिक्री करने का नियम लागू होगा। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जनपद में दो को पंप चिन्हित किए जाएंगे, जिसका काम राज्य सरकार करेगी। आने वाले समय में पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.