नवादा, दिसम्बर 17 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले भर में रविवार से 371469 बच्चों को पल्स पोलियोरोधी दवा पिलाने का अभियान लगातार जारी है। पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिले भर के सभी 14 प्रखंडों में अभियान सघन रूप से चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से सम्बद्ध सभी आशा कार्यकर्ता, एएनएम के साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मी अभियान में जुटे हैं। अभियान को सफल बनाने के घर-घर जाकर दवा पिलाने के लिए 1010, 120 ट्रांजिट टीम, 25 मोबाइल टीम, 13 वन मैन टीम, 345 सुपरवाइजर के साथ ही 52 सब सुपरवाइजर की टीम बनाया गया है। जिले भर में 14 से शुरू होकर आगामी 18 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान जारी रहेगा, जिसके तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों को दो बूंद पल्स पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में डब्ल्यूएचओ, जेएसआई, डीसी, यूनिसेफ के साथ साथ य...