बांका, दिसम्बर 14 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: जिलेभर में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार गिरते तापमान और ठंडी हवाओं के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। हालांकि शनिवार को जिले में पिछले एक सप्ताह के मुकाबले न्यूनतम तापमान थोड़ा बेहतर रहा, जिससे जिलेवासियों को थोड़ी सी राहत मिली। मगर सुबह और रात के समय ठंड का प्रकोप इतना अधिक रहा कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और आवश्यक कार्यों के लिए ही लोग घरों से बाहर निकलते नजर आए। जबकि जिले मे ठंड के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। सुबह के समय घना कोहरा और ठंडी हवाओं ने यातायात को भी प्रभावित किया। कई स्थानों पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक गाड़ी चलानी पड़ी। वहीं ग्रामीण इला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.