बांका, दिसम्बर 12 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में पिछले कुछ दिनों से बढ़ी ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते लोग सर्दी-खांसी, जुखाम और गले में दर्द जैसी मौसमी बीमारियों से परेशान दिखाई दे रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सदर अस्पताल बांका से लेकर निजी क्लीनिक तक सर्दी-जुखाम और वायरल इंफेक्शन के मरीजों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अचानक तापमान में गिरावट और सुबह-शाम की ठंडी हवाओं के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम में तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इस समय गले...