बांका, जून 3 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जेठ माह की प्रचंड गर्मी का असर मंगलवार को जिलेभर में साफ तौर पर देखने को मिला। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिन चढ़ने के साथ सूर्य की किरणें और अधिक तीखी होती गईं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम देखी गई। साथ ही गर्मी और उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करीब 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली, लेकिन इससे लोगों को विशेष राहत नहीं मिल सकी। इस दौरान जिले में आर्द्रता का स्तर 57 प्रतिशत तक पहुंच जाने के कारण उमस और अधिक बढ़ गई, जिससे गर्मी का ...