चाईबासा, जून 10 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारम्भ मे भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। यह भी पढ़ें- विवि के 18 प्राध्यापकों ने रांची में लिया नशामुक्त भारत अभियान का प्रशिक्षणअभियान की रूपरेखा बैठक में 10 जून से 26 जून 2026 तक जिलेभर में संचालित किए जाने वाले विशेष नशा मुक्ति अभियान की रूपरेखा एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि नशा सामाजिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से परिवार और समाज दोनों को प्रभावित ...