पूर्णिया, अप्रैल 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने को लेकर रविवार को पुलिस अधीक्षक के आदेश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर जांच अभियान चलाते हुए दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, डिक्की और संदिग्ध सामान की जांच की। कई स्थानों पर वाहन चालकों से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए इस तरह की जा...