कोडरमा, अप्रैल 26 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। गौ सम्मान दिवस पर कोडरमा जिले में व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत सोमवार की सुबह होगी। इस दौरान अभाविप की ओर से शहर में पैदल मार्च निकाला जाएगा जो सुभाष चौक, झुमरी तिलैया से होकर प्रखंड कार्यालय कोडरमा तक पहुंचेगा। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, झारखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा जाएगा। डोमचांच में सूर्य चौक से प्रखंड कार्यालय डोमचांच तक तथा चंदवारा में शिव मंदिर से प्रखंड कार्यालय चंदवारा तक पदयात्रा निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत संकीर्तन रैली आज इस अवसर पर अभाविप के अतुल आनंद ने क...