बांका, मई 1 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। गुरुवार को जिले में मौसम काफी सुहावना बना रहा। यह भी पढ़ें- तेज आंधी व बारिश से मौसम सुहाना, आम लीची बगानों को झटकासुहावना मौसम पूरे दिन सूरज और बादलों के बीच आंख-मिचौली का सिलसिला जारी रहा, जिससे वातावरण में न तो तेज धूप का असर दिखा और न ही उमस भरी गर्मी महसूस हुई। इस बदलते मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी और दिनभर ठंडक का अहसास बना रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।तापमान में गिरावट तापमान में आई इस गिरावट के कारण लोगों को पिछले सप्ताह की तुलना में अधिक आरामदायक मौसम का अनुभव हुआ। खासकर सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक ने मौसम को और भी सुखद बना दिया। जबकि दिनभर करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से...