पीलीभीत, अप्रैल 27 -- पीलीभीत। तराई के पीलीभीत जनपद में गन्ना सर्वे एक मई से शुरू किया जाएगा, जिसमें गन्ना विकास विभाग और चीनी मिल के पर्यवेक्षक संयुक्त रूप से शामिल रहेंगे। ये टीम प्रत्येक खेत पर जाकर जीपीएस के माध्यम से सर्वे का कार्य करेगी। इस संबंध में गन्ना विभाग में सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद में ललित हरी चीनी मिल पीलीभीत, बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड बरखेड़ा, किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर संचालित हो रही हैं। पेराई सत्र 2025-26 का समापन पिछले ही महीने हुआ है। अब वसंतकालीन गन्ना बुवाई का कार्य 30 अप्रैल तक समाप्त होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। वसंतकालीन और पेड़ी गन्ना खेतों में बढ़वार की दिशा में रहेगी। सत्र 2026-27 के लिए गन्ना विभाग में गन्ना सर्वे की तैयारी पूरी कर ली गई है। गन्ना सर्वे एक मई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.