नवादा, सितम्बर 23 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सोमवार को कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा यानी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई। अहले सुबह सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों और सरोवरों से कलश में जलभरी की और पूजा स्थल पर स्थापित कर सर्वप्रथम विधान सम्पूर्ण किया। कलश स्थापना के लिए जलभरी करने के लिए नवादा जिला मुख्यालय में मिर्जापुर स्थित सूर्य मंदिर परिसर के समीपस्थ खुरी नदी में भारी भीड़ उमड़ती रही। विभिन्न पूजा समितियों के साथ ही घरों में भी कलश स्थापना करने वाले माता भक्तों की दोपहर तक आवाजाही चलती रही। कलश स्थापना के साथ ही देवी भक्त नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ रूपों की आराधना में जुट गए। नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा भक्तिभाव से की गयी। आश्विन माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ हो कर शारदीय नवरात्रि 02 अक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.