हापुड़, मार्च 2 -- जिलेभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार की सुबह के समय होलिका की परिक्रमा कर महिलाओं ने पूजन किया। शाम 5 बजकर 55 मिनट के बाद होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने जौ के बाल भुनकर एक दूसरे को वितरित कर होली की बधाई दी। फाल्गुन मास की पूर्णिमा से एक दिन पूर्व तक होलिका को फूंस पत्ती, लकड़ी, उपले लगाकर विशाल रूप दिया जाता है। होली के कई दिन पहले से ही गांव और शहरों में होली के पर्व की धूम शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण के कारण लोगों में होलिका दहन का संशय था, लेकिन सोमवार को ही महिलाओं ने होलिका का पूजन किया। दिनभर पूजन का सिलसिला जारी रहा, उधर शाम 5 बजकर 55 मिनट के बाद लोगों ने कई स्थानों पर होलिका दहन किया। ज्योतिषियों के निर्देशन में निर्धारित समय पर शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.