जिलेभर में ओपीडी सेवा ठप, मरीज दिनभर होते रहे परेशान
नवादा, जुलाई 23 -- अरवल सदर अस्पताल के सिविल सर्जन पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में डॉक्टरों का गुस्सा अब पूरे प्रदेश के साथ ही नवादा जिले में भी व्यापक असर दिखा रहा है। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ भासा के प्रांतीय आह्वान पर सदर अस्पताल नवादा के समस्त चिकित्सकों ने एक दिवसीय ओपीडी सेवाओं का पूर्ण बहिष्कार किया। डॉक्टरों के इस आंदोलन के कारण नवादा के स्वास्थ्य तंत्र पर गहरा असर पड़ा और दूर-दराज से आए सैकड़ों मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सदर अस्पताल में सुबह से ही इलाज कराने पहुंचे मरीजों की लंबी कतारें लग गईं, लेकिन ओपीडी पर्ची काउंटर और डॉक्टरों के कक्ष बंद रहने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। बारिश वाले मौसम में ग्रामीण इलाकों से आए महिला, वृद्ध व बच्चों समेत गंभीर मरीजों व उनके परिजन इलाज के लिए यहां-वहां भटकते नजर आए। कई म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.