हाथरस, जून 6 -- जिलेभर में आयोजित किए जायेंगे योग दिवस पर कार्यक्रम -(A) आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन के दृष्टिगत विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय समिति की बैठक सीडीओ की अध्यक्षतमा में हुई। सीडीओ पीएन दीक्षित ने योग दिवस के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं विभागीय दायित्वों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। योग मानव जीवन को स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में 21 जून को मनाया जाएगा 12वां योग दिवस उन्होंने कहा कि इस वर्ष योग दिवस का आयोजन अधिक व्यापक जनसहभागिता के साथ...