हापुड़, मार्च 3 -- रंगों के त्योहार होली पर जनपद में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। विद्युत विभाग ने जनपद की तीनों डिवीजन में 24 घंटे आपूर्ति देने के लिए तैयारी कर ली है। अगर कहीं फाल्ट होने की दशा में बिजली बाधित होती है, तो बिजली घरों पर तैनात टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर निस्तारण कर आपूर्ति को बहाल करेंगी। अधिक्षण अभियंता हापुड़ सुभाष चदं मौर्य ने बताया कि जनपद में होली के पर्व को लेकर 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी। विद्युत विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बिजली घरों पर अतिरिक्त टीम तैनात रहेगी। यह टीम शिफ्टवार 24 घंटे ड्यूटी करेंगी। अगर किसी भी स्थान पर बिजली फाल्ट होता है, तो इसकी सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी और निस्तारण कर आपूर्ति को बहाल करेंगी। उन्होंने बताया कि इन टीमों की निगरान...