बांका, जनवरी 22 -- बांका नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में आज विद्या, बुद्धि और विवेक की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ की जायेगी है। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जिले के शैक्षणिक संस्थानों, पूजा पंडालों, घरों और सार्वजनिक स्थलों पर मां शारदे की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। जहाँ सुबह से ही भक्त मां की आराधना में लीन होते नजर आएंगे और जिले का वातावरण सरस्वती वंदना की गूंज से भक्तिमय होगा। मां सरस्वती को ज्ञान, संगीत, कला और वाणी की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। मान्यता है कि, उनकी कृपा से विद्या, बुद्धि और विवेक की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के साथ जिले के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर मां को पुष्प, अक्षत, फल और मिठाइयों का भोग अर्पित अर्पित करते हुए माता की आराधना करेंगे। वहीं पूजा के दौरान "या कुंदेन्द...