जिलेभर में आज निकाली जाएगी सरहुल शोभायात्रा, तैयारी पूरी
रांची, मार्च 20 -- खूंटी, संवाददाता। प्रकृति महापर्व सरहुल की पूर्व संध्या पर जिले भर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना हुई। इस अवसर पर सरहुल पूजा महासमिति के अध्यक्ष सनिका तिड़ू ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को प्रकृति पूजकों ने उपवास रखकर शाम के समय पहान-पुजारियों की अगुवाई में विभिन्न सरना स्थलों पर विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान नए घड़ों में सगुन जल रखा गया है, जिसका शनिवार सुबह अवलोकन कर वर्षा की स्थिति-अतिवृष्टि या अनावृष्टि-का अनुमान लगाया जाएगा। इसके बाद सरना स्थलों में मुख्य पूजा-अर्चना की जाएगी।सनिका तिड़ू ने बताया कि सरहुल के अवसर पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। विभिन्न गांवों से पहानों की अगुवाई में मंडलियां दोपहर 2 बजे कचहरी मैदान पहुंचेंगी। वहां से शोभायात्रा प्रारंभ होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.