गोड्डा, मई 9 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। डीसी गोड्डा लोकेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला के सभी प्रखंडों में बिना निबंधन के अवैध रूप से संचालित निजी हॉस्पिटल, क्लीनिक, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर, पैथोलॉजी लैब एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर आदि के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- जिले भर में अवैध स्वास्थ्य संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, उपायुक्त के निर्देश पर विशेष जांच अभियानजांच की प्रक्रिया गठित टीम, जिसमें संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी शामिल थे, के द्वारा अपने-अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न अस्पतालों, क्लीनिकों, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों ...