जिलेभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 को मनाया जाएगा
नैनीताल, जून 10 -- भीमताल, संवाददाता।। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित हुई।सीडीओ पांडे ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम डीएसए मैदान मल्लीताल नैनीताल, विकास भवन परिसर भीमताल, उच्च न्यायालय परिसर, लोकभवन नैनीताल और हल्द्वानी में आयोजित होंगे। सभी स्थानों पर 6:30 बजे से योगाभ्यास कराया जाएगा। कहा कि कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- 21 जून को सरकारी स्कूलों में मनाया जाएगा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.