संभल, अप्रैल 17 -- सीबीएसई बोर्ड ने बुधवार शाम को हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जारी किया। परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। जिलेभर के स्कूल कॉलेजों में टॉपर बच्चों को बुलाकर उनका सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य व प्रबंध समिति ने बच्चों को मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शहर के बाल विद्या मंदिर स्कूल के मानवी कौशिक 96 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर रहीं। सक्षम ने 95.4 प्रतिशत और अनवी त्यागी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में मयंक कुमार 92.6 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर रहे। वहीं नमन वत्स ने 87 फीसदी अंक प्राप्त किए। सेंट मैरी स्कूल में शिवांस कौशिक ने 96 और अनस अहमद ने 95 प्रतिशत अंक पाए। यह भी पढ़ें- नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी का शानदार प्रदर्शन: बोर्ड परीक्षा 2025-26 में छात्रों की दमदार सफलता एंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.