जिलेभर के बेसिक स्कूलों में चला स्वच्छता अभियान
सहारनपुर, अगस्त 14 -- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में जिले के बेसिक स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छ, स्वस्थ व सुरक्षित शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्यालय परिसरों, कक्षा-कक्षों, शौचालयों व पेयजल स्थलों में विशेष साफ-सफाई कराई गई। हैंडपंप, नल, आरओ फिल्टर सहित अन्य पेयजल स्रोतों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के साथ ही पेयजल टंकियों व जल भंडारण पात्रों की सफाई भी कराई गई। बीएसए कोमल चौधरी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण देना है। यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालयों में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.