नैनीताल, अप्रैल 8 -- भानू जोशी, नैनीताल। बगैर मान्यता के गली-मोहल्लों और बहुमंजिला इमारतों में चल रहे प्राइवेट स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाने का मन बनाया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल गोविंद राम जायसवाल ने जिले के सभी शिक्षा अधिकारियों समेत प्रधानाचार्यों से उनके क्षेत्र में संचालित प्राइवेट स्कूलों की मान्यता संबंधी दस्तावेज 11 अप्रैल तक उपलब्ध कराने को कहा है।मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित कई प्राइवेट स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। इसके दृष्टिगत प्राइवेट स्कूलों की मान्यता संबंधी अभिलेखों का परीक्षण किया जाना है। उन्होंने जिले के सभी राजकीय इंटर कॉलेज/राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय/राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों समेत खंड शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अध...