बांका, फरवरी 4 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बेलहर प्रखंड क्षेत्र के कांवरिया पथ जिलेबिया मोड़ में मंगलवार को फूड प्वाइजनिंग से मधुबनी जिले के तीन कांवरिया बीमार हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। साथी कांवरिया एमके झा ने बताया कि वे लोग मधुबनी जिला अंतर्गत बीस्पी थाना क्षेत्र के भोज पंडोल गांव के रहने वाले हैं। वे लोग कांवर लेकर सुल्तानगंज से बाबा धाम जल चढ़ाने जा रहे हैं। बीती रात वे लोग कांवरिया पथ कुमरसार में खाना खाकर सोए। मंगलवार की सुबह कांवरिया दिलीप झा(48), सरस्वती देवी(70)और रेनू देवी(60) की तबीयत बिगड़ने लगी। तीनों में कय, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हो गई। वे लोग धीरे धीरे कांवरिया पथ जिलेबिया मोड़ सरकारी धर्मशाला पहुंचे। जहां उनकी हालत ज्यादा बिगड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.