रांची, मई 8 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जिलिंगसेरेंग गांव में गुरुवार रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव निवासी मीना देवी का घर ध्वस्त कर दिया और करीब पांच क्विंटल धान खा गए। घर टूटने से लगभग 60 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। हाथियों के झुंड ने किसान गुणाधर लोहारा के खेत में लगी बैंगन की फसल भी रौंद दी। ग्रामीणों ने बताया कि 10 से 15 हाथियों का झुंड पीलीत जंगल से गांव में प्रवेश करता है और सुबह फिर जंगल लौट जाता है। ग्रामीणों के अनुसार पीलीत जंगल में सालभर हाथियों का डेरा रहता है।घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह प्रभारी वनपाल राजू कुमार, हाथी मित्र मलखान महतो और वनकर्मी गांव पहुंचे। टीम ने नुकसान का जायजा लिया और मुआवजा फॉर्म का वितरण किया। साथ ही ग्रामीणों के बीच हाथियों को भगाने के लिए टॉर्च और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.