चक्रधरपुर, अप्रैल 16 -- चक्रधरपुर। टोकलो थाना क्षेत्र के होयोहातु पंचायत के पैदमपुर-रोंडा के बीच स्थित जिलिंगबुरु जंगल में बुधवार की सुबह अज्ञात लोगों ने ब्लेड से मारकर एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद टोकलो थाना प्रभारी अंकित कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने पीड़ित के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- गेहूं काटने से रोकने पर जानलेवा हमला इसके बाद बदमाश घायल व्यक्ति को मृत समझकर जंगल में ही छोड़ कर भाग गए। बुधवार की सुबह करीबन 9 बजे जंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.