सराईकेला, फरवरी 26 -- जिलिंगगोड़ा गांव में आज शोक की लहर उस वक्त और गहरा गई, जब राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वीर सोरेन को अंतिम विदाई देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस दौरान सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा तथा पूर्व सांसद गीता कोड़ा भी मौजूद रहीं। सभी नेताओं ने वीर सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और समर्थक उपस्थित रहे। पूरे गांव में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.