सहरसा, मार्च 17 -- सहरसा। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा सोमवार से जिला हाई स्कूल में शांतिपूर्ण शुरू हो गई है। लगभग 3 सौ से छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। मध्यमा परीक्षा 19 मार्च तक चलेगी और दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9:45 से 1 बजे और द्वितीय पाली 1:45 से 5: बजे तक है। पहले दिन की परीक्षा को लेकर सुबह से ही जिले के एक मात्र केंद्र जिला हाई केंद्र पर परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। जानकारी अनुसार प्रायोगिक परीक्षा: 23 और 24 मार्च को संबंधित विद्यालयों में आयोजित की जाएगी तथा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 28 मार्च से शुरू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...