आगरा, मार्च 21 -- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम प्रणय सिंह ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस बैठक में आयुष्मान भारत योजना में ब्लाक में प्रतिदिन सबसे कम प्रगति वाले पांच ग्राम पंचायतों में विशेष टीमें भेजकर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के आयुष्मान कार्ड आगामी सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक प्रत्येक विकास खण्ड के सभागार में बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना भुगतान, प्रथम रेफरल इकाइयों का संचालन, पोषण पुनर्वास केंद्र में संदर्भित बच्चों की स्थिति तथा आभा आईडी की प्रगति की समीक्षा भी की गई। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.