सराईकेला, जून 26 -- सरायकेला। विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर 26 मई से 26 जून, 2026 तक राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के नयागढ़, राजगांव, इटाकुदर में नाट्य कर्मियों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। आमजन एवं बच्चों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया गया कि तंबाकू एवं अन्य निषिद्ध मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति को गंभीर एवं असाध्य बीमारियों की ओर ले जाता है। यह भी पढ़ें- विकर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान इससे सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं।कार्यक्रम के दौरान बच्चों और युवाओं ...