कौशाम्बी, मार्च 10 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कड़ा व कौशाम्बी में पोस्ट जियो टैगिंग की खराब प्रगति पर बीडीओ और एडीओ पंचायत को फटकार लगाते हुए शतप्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने व्यक्तिगत शौचालयों की रेट्रोफिटिंग के लिए किए जा रहें सर्वे की समीक्षा की। इस दौरान विकास खंड कौशाम्बी एवं कड़ा में पोस्ट जिओ टैगिंग में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पं.) को शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत शौचालयों के अवशेष 19798 रेट्रोफिटिंग कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। आरआरसी संचालन की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.