धनबाद, अप्रैल 28 -- उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति तथा जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई। इसमें निम्न वर्गीय लिपिक से उच्च वर्गीय लिपिक में 4, उच्च वर्गीय लिपिक से प्रधान लिपिक में 4 तथा अमीन को मूल कोटि से ग्रेड 3 में प्रोन्नति दी गई। साथ ही 25 लिपिक, 2 राजस्व उपनिरीक्षक तथा 1 अनुसेवक को सेवा संपुष्टि की स्वीकृति दी गई। वहीं जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक में 76 पंचायत सेवक को सेवा संपुष्टि तथा 32 पंचायत सेवक को एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय लिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, स्थापना उप समाहर्ता दिलीप महतो समेत अन्य विभाग के पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...