जिला स्थापना पर बालूमाथ में रन फॉर वे कार्यक्रम का आयोजन
लातेहार, अप्रैल 4 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। लातेहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में रन फॉर वे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बालूमाथ प्रखंड कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बालूमाथ राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान तक गई। इस कार्यक्रम को लेकर उपरोक्त लोगों के अलावे ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ सोमा उरांव के साथ साथ जेएसएलपीएस से जुड़े कर्मी अधिकारी बाल विकास परियोजना से जुड़े कर्मी के अलावे शिक्षक निर्मल कुमार सिन्हा,जय श्याम कुमार,मो. अख्तर,वीरेंद्र कुमार पुलिस कर्मी,परमेश्वर राम सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.