जिला स्थापना दिवस 2026 की तैयारियां तेज, आयोजन को लेकर डीएम ने दिए निर्देश
लखीसराय, जून 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय जिला स्थापना दिवस-2026 के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बता दें कि तीन जुलाई 1994 को लखीसराय को जिला का दर्जा मिला था। बैठक में स्थापना दिवस समारोह को यादगार एवं जनसहभागिता आधारित बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बैठक के दौरान जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं, विकास प्रदर्शनी, सम्मान समारोह, जागरूकता कार्यक्रमों तथा विभिन्न विभागों की सहभागिता को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही समारोह के दौरान जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक उपलब्धियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.